मंझरिया में प्रतिबंधित पशु काटने को लेकर बवाल, लोगों ने सड़क किया जाम
- Crimegopalganj news
- 12 September 2025
- No Comment
- 19
मंझरिया में प्रतिबंधित पशु काटने को लेकर बवाल, लोगों ने सड़क किया जाम
कटेया थाना क्षेत्र के मंझरिया गांव में प्रतिबंधित पशु काटने को लेकर शुक्रवार को दो तस्करों को पकड़े जाने के बाद मामला गरमा गया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। शुक्रवार को सैकड़ों की संख्या में लोग सड़क पर उतर आए और सड़क को घंटों जाम कर दिया। इस दौरान प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब जाकर जाम खुलवाया गया।
हालांकि, प्रशासन द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने से ग्रामीणों में नाराजगी और बढ़ गई है। इसी को लेकर गुरुवार सुबह एक बार फिर मंझरिया बाजार में हजारों की संख्या में लोग जुट गए और मुख्य सड़क को जाम कर दिया। बाजार की सभी दुकानें बंद हो गईं और सैकड़ों वाहन सड़कों पर फंस गए।
प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि प्रशासन केवल आश्वासन दे रहा है, लेकिन अब तक किसी तस्कर पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन इस संवेदनशील मामले में चुप्पी साधे बैठा है, जिससे लोगों का गुस्सा और बढ़ता जा रहा है।
लोगों ने चेतावनी दी है कि जब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक वे शांतिपूर्ण ढंग से धरना और जाम जारी रखेंगे। आसपास के गांवों के लोगों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है। प्रशासन की निष्क्रियता पर सवाल उठाते हुए लोगों ने जल्द कार्रवाई की मांग की है।