प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां पर कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) द्वारा आहूत बिहार बंद का व्यापक असर आज गोपालगंज के भोरे क्षेत्र में भी देखा गया। भाजपा कार्यकर्ता सुबह से ही सड़कों पर उतरे और बाजार में घूम-घूमकर दुकानों व प्रतिष्ठानों को बंद कराया।

बंद के दौरान भाजपा नेताओं ने भोरे बाजार के विभिन्न चौक-चौराहों पर सड़क पर बैठकर आवागमन अवरुद्ध कर दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।

भाजपा नेताओं का आरोप है कि राहुल गांधी की एक हालिया सभा में मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया, जो बेहद शर्मनाक और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री की मां को इस तरह निशाना बनाना भारतीय संस्कृति और लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ है।
इस प्रदर्शन में भाजपा के कई प्रमुख स्थानीय नेताओं ने भाग लिया, जिनमें मनकेश्वर दत्त राय, संतोष कुशवाहा, अरविंद सिंह, चांदनी सिंह, हिमांशु तिवारी, रत्नेश राय, आलोक जायसवाल, डब्लू तिवारी, सोनू लाल श्रीवास्तव और मुरलीधर मिश्रा शामिल रहे।

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *